Chat with Us Chat with us

डॉ. सुधाँशु कुमार

  • Home
  • Author
  • डॉ. सुधाँशु कुमार
Dr Sudhanshu Kumar

Dr Sudhanshu Kumar

डॉ. सुधाँशु कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में एम.एससी. और फिर पीएच.डी. की है। डॉ. सुधाँशु ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी महाविद्यालय में अध्यापन कार्य किया है। इसके पश्चात् उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय म्यूनिख (Technical University of Munich, TUM), जर्मनी में वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है।

जर्मनी में वैज्ञानिक के रूप में कार्यकाल के दौरान इंटरनेट के माध्यम से डॉ. सुधाँशु का परिचय आधुनिक अध्यात्म (New Age Spirituality) जैसी अवधारणाओं से हुआ। इसी परिचय से डॉ. सुधाँशु को एक कल्पित विज्ञान-कथा आधारित उपन्यास (Science Fiction Novel) लिखने की प्रेरणा मिली, जिसे “आरम्भ — The Beginning — उपन्यास" के रूप में विकसित करने का विचार आया। यह विचार डॉ. सुधाँशु के बचपन के सपनों में से एक सपने का ही विकसित रूप था। जब यह उपन्यास 500 पृष्ठों से अधिक का हो गया, तो “सुभद्रा” नाम से एक और उपन्यास अस्तित्व में आया।

इन उपन्यासों की पृष्ठभूमि तैयार करते समय उन्होंने अपने स्तर पर कुछ व्यक्तिगत शोध-योजनाएँ बनाईं। इनमें मुख्य विषय था—

    Women’s Empowerment as Cosmic Equilibrium, Focus: Comparative Civilizational Study
  1. Shakti–Shiv (India) → cosmic polarity, Ardhanārīśvara model
  2. Jain Metaphysics (India) → Jiva-ajiva duality, genderless soul
  3. Sufi Mysticism (Turkey) → Rumi–Shams, Wahdat-ul-Wajood, and Ishq-e-Haqiqi
  4. Shahmaran Myth (Anatolian, Kurdish, and Persian) → feminine wisdom, serpent-queen knowledge system

इन्हीं व्यक्तिगत शोध-योजनाओं के अंतर्गत डॉ. सुधाँशु के मन में “शक्ति और विश्व की प्रमुख देवी-परम्पराएँ — एक तुलनात्मक दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक अध्ययन” का विचार उत्पन्न हुआ, जिसे उन्होंने एक शोधग्रंथ के रूप में प्रकाशित करने का निर्णय लिया। इस प्रकार उनकी पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। यद्यपि डॉ. सुधाँशु का मुख्य अध्ययन एवं शोध-क्षेत्र भौतिकी है, तथापि भारतीय दर्शन, शक्ति-दर्शन, तुलनात्मक धर्म एवं चेतना-अध्ययन में उनकी विशेष रुचि रही है। इस पुस्तक के लेखन से पूर्व उन्होंने भौतिकविद् फ्रिट्जॉफ़ कैप्रा (Fritjof Capra) की प्रसिद्ध कृति The Tao of Physics सहित विज्ञान, दर्शन और अध्यात्म से संबंधित अनेक महत्त्वपूर्ण शोध-ग्रंथों का अध्ययन किया, जिसने उनके अंतःविषयी चिंतन को समृद्ध किया।

प्रकाशित पुस्तकें:
1- शक्ति और विश्व की प्रमुख देवी परम्पराएँ: एक तुलनात्मक, दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक अध्ययन
2- आरम्भ The Beginning उपन्यास