प्रभा पारीक

devendra pratap singh देवेंद्र प्रताप सिंह

प्रभा पारीक

बच्चों के साथ बीता समय मेरा सबसे सुखद समय होता है, उनके लिये खिलौने बनाना छोटी छोटी कलाकारी की चीजें बनाकर खुश करना, उनके साथ अलग-अलग तरह के खेल खेलना और इन्हीं खेलों के दौरान बच्चों की मानसिकता समझना उनके बचपन भोलेपन का आनंद लेना। मित्र समूह में बैठकर त्वरित कविता सुनाकर मस्त हो जाना। सिलाई, बुनाई, कठाई, रसोई बहुत कुछ है जिसमें व्यस्त रहकर मैं अपने आप में आन्नद का अनुभव करती हूँ इसीलिये मै सदा आनंद में रहती हूँ।

शिक्षा के दौरान साक्षरता अभियान, नाटक, कला आदि में सक्रिय भागीदारी
15 वर्ष प्राइवेट ट्युशन्स । जे सी इंटरनेशनल (व्यक्ति विकास संस्था) में चेयर पर्सन, रोटरी क्लब, इनर व्हील्स क्लब, नारी निकेतन महिला मंडल में सक्रियता
राज्य संसाधन केन्द्र भरूच, जनशिक्षण संस्थान भरूच के अंतर्गत एन एम होम साइंस कालेज की प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत साथ ही इंदिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय व बाबा साहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के (सी एफ एन) सर्टिफिकेट ऑफ़ फूड एन्ड न्यूट्रिशन) के काॅउसलर के पद पर सक्रिय रहते हुये सेवानिवृत।
भरूच स्थानीय चैनल में गुजराती में अनेक कथा वार्तायें प्रसारित,आकाशवाणी जयपुर से अनेक आलेख कहानियाँ वार्तायें प्रसारित। लगभग 16 समाचार पत्रों के लिये सतत लेखन कार्य पत्रिकाओं के लिये लेखन, वेब सेमिनारों में सक्रिय योगदान।
भाषा-हिंदी, गुजराती, राजस्थानी
हिंदी की पठन सामग्री का गुजराती में अनुवाद। गुजरात सरकार के लिये- स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, चक्षुदान, कन्या भ्रूण सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मार्ग सुरक्षा, जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा, सुकन्या योजना, डाकघर बचत योजना जैसे कार्यक्रमों के लिये अनेक सूत्र लेखन। बाल कहानी, बाल गीतों, बाल नाटकों की रचना के साथ ‘मतदान जागरूकता कार्यक्रम‘ के अंतर्गत समग्र जिले में पपेट (कठपुतली) शो भवाई का मंचन, कविता गीतों नुक्कड़ नाटकों द्वारा प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों में सक्रिय। मतदान जाग्रति भवाई का अहमदाबाद रेडियों से प्रसारण।

प्रकाशन-

  1. जल ही जीवन है
  2. जल छे जो जीवन छे (हिन्दी गुजराती)
  3. आहार हमारा जीवन
  4. बाल स्वच्छता
  5. होटल का हरिया (बाल मजदूरी)
  6. सुभद्रा, (काल्पनिक उपन्नयास)
  7. सुभद्रा धर्म श्रेत्रे कुरूश्रेत्रें
  8. गांधारी उपन्नयास
  9. कथा के बीज
  10. कथा प्रवाह
  11. कथा गुजंन कहानी संग्रह
  12. शाप व वरदान पौराणिक कथा कहानी संग्रह
  13. झिगली बिगली
  14. रंग-बिरंगी बाल साहित्य
  15. गुद गुदी बाल साहित्य
  16. बाल साहित्य पर चार चित्र कथायें
  17. माधवी की गुडिया
  18. नन्दू की बीमारी
  19. चूहे की आफत
  20. चुनमुन चिडिया छोटी कलाकार
  21. आकारो की दुनिया बाल साहित्य

शीघ्र प्रकाश्य-

  1. बाल मन-कविता संग्रह
  2. जल है जो कल है (चित्र कथा)
  3. संरक्षण स्वास्थ्य का
  4. अविरल अथाह-काव्य संकलन (स्वर्गीय श्रीमान दिनेश पारीक की)
  5. भजन के मोती (भजन संकलन)

व्यवसाय- स्वतंत्र पत्रकार राजस्थान सरकार ,लेखन, अनेक पत्र पत्रिकाओं,समाचार पत्रों के लिये नियमित लेखन अनेक बाल कहानियाँ प्रकाशित, सामाजिक कहानियाँ प्रकाशित बालको से संम्बंधित अनेक लेख प्रकाशित।स्वास्थ्यव आहार आधारित लेख। गुजराती भाषा में अनुवादक।

सम्मान-

  1. श्रीचन्द्रघर गुलेरी कहानी प्रतियोगिता, कहानी पुरस्कार-2015
  2. राष्ट्रभाषा प्रचार समिती हिंदी साहित्य, श्रजन पुरस्कार-2017
  3. अर्णव कलश साहित्य के उभरते सितारे-2017
  4. मुंशी प्रेमचन्द हिंदी साहित्य पुरस्कार भरूच-2018
  5. संत कबीर हिन्दी साहित्य पुरस्कार भरूच, गुजरात-2018
  6. सलील संस्थान, साहित्य रत्न पुरस्कार अक्टूबर-2018
  7. पारीक महिला प्रिषद द्वारा साहित्य सम्मान नवम्बर-2018
  8. साहित्य दीप जलगांव महाराष्ट्र दिसम्बर-2018
  9. प्रारीक प्राईड वर्ष 22 12 2018
  10. बाल साहित्य रत्न सम्मान 2019
  11. पाती लेखन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त